नोट- औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर व फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ
फोटो-10- एक्सईएन विद्युत शादाब अहमद को निजी नलकूप के बिल दिखाते उपभोक्ता
किसान समाधान आसान किस्त योजना में कन्नौज मंडल में प्रथम
- किसान समाधान योजना में पांच दिन शेष, 1600 ने कराया रजिस्ट्रेशन
- तीन करोड़ से अधिक बकाया बिल की धनराशि वसूल की
- जिले में हैं 11 हजार से अधिक बकायेदार निजी नलकूप धारक
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। बिजली विभाग की निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही किसान समाधान आसान किस्त योजना में 1600 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर कन्नौज जनपद को मंडल में प्रथम स्थान पर रखा है। जबकि योजना के समाप्त होने में अभी पांच दिन शेष हैं। योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक की धनराशि बकाया बिल वसूल किया जा चुका है।
किसानों के निजी नलकूप पर बकाया बिल को छह आसान किस्तों में जमा कराने के लिए शासन से किसान समाधान आसान किस्त योजना लागू की गई है। योजना में 31 जनवरी 2020 तक के बिल पर लगे ब्याज पर छूट दी जाएगी। एक फरवरी को लागू हुई योजना 29 फरवरी को समाप्त होगी। योजना का लाभ निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को दिलाने के लिए बिजली विभाग ने गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया। योजना का लाभ न लेने वाले किसानों के निजी नलकूपों के कनेक्शन भी काटे गए। इसी का नतीजा रहा कि अब तक करीब 1600 किसानों ने रजिस्ट्रेशन बिजली विभाग में कराया। किसानों को बिल पर लगे ब्याज में छूट का लाभ देने के लिए छह आसान किस्त भी बनाई गई। किसानों ने अब तक तीन करोड़ से अधिक की धनराशि बिजली विभाग में जमा की। यह मंडल में प्रथम है। जबकि इटावा में 921 निजी नलकूप स्वामियों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इसी तरह फर्रुखाबाद में 1059, कानपुर नगर में 871, कानपुर देहात में 1189 व औरैया जनपद में 756 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन बिजली विभाग में कराया।
अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि योजना में पांच दिन शेष हैं। 29 फरवरी को योजना समाप्त हो जाएगी। अभी तक मंडल के पांच जनपदों में कन्नौज प्रथम स्थान पर है। कार्यालय में लगातार निजी नलकूप स्वामी अपने बकाया बिल को जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।