फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। गुरसहायगंज-कन्नौज रेल मार्ग पर मंगलवार शाम 4.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


पांडेयपुरवा निवासी शानू यादव (22) चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि शानू दो दिन पहले ही चेन्नई से घर आया था। शाम को वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी फर्रुखाबाद से कन्नौज की ओर ट्रेन की चपेट में आने से शानू की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शानू इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहन हैं। बड़ी बहन सोनम की शादी हो चुकी है। घटना के बाद मां रश्मि, बहन प्रियंका और उन्नति का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें