फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मूंगफली के पैकेट ले जाने का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। मूंगफली के पैकेट ले जाने पर दूसरे मोहल्ले के लोगों ने एक परिवार के पांच लोगों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शुक्रवार को शिकायत की है।
विज्ञापन


मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरुणा देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम ट्रैक्टर से उनके खेत की छह पैकेट मूंगफली घर पर उतारी जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ला गांधीनगर निवासी कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरन मूंगफली के पैकेट ले जाने लगे। विरोध करने पर वे लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाने आई बहू रश्मि के साथ भी इन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। शोर सुनकर पहुंचे जगबीर उर्फ रिंकू, अतुल और सुमित के साथ भी मारपीट की और मूंगफली के पैकेट लेकर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें