फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मक्का पर बाइक फिसलने से गिरा पल्लेदार, ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। कोल्ड स्टोरेज से पल्लेदारी कर शुक्रवार को बाइक से लौट रहा युवक सड़क पर फैली मक्का की चपेट में आ गया। इससे बाइक फिसल गई और पल्लेदार सड़क पर गिरा पड़ा। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से पल्लेदार को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया। बताया गया कि रास्ते में पल्लेदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना ठठिया के ककरघटा गांव निवासी बबलू (35) सदर कोतवाली के नेरा स्थित खुशी कोल्ड स्टोरेज पल्लेदारी करता था। रोज की तरह शाम छह बजे कोल्ड स्टोरेज से बाइक द्वारा घर जा रहा था। नेरा गांव के आगे सड़क पर फैली मक्का पर उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल से कानपुर हैलट के लिए रिफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा दूरभाष पर दी गई जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान बब्लू ने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर मक्का फैलने की जानकारी नहीं है। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें