कन्नौज। गुरसहायगंज-खुदागंज स्टेशनों के मध्य मलिकपुर क्रासिंग की रेलवे ट्रैक पर सोमवार को रबराजइज्ड स्लीपर मेंटीनेंस का काम सुबह छह बजे से आठ बजे तक किया जाएगा, जिस कारण क्रासिंग बंद रहेगी। यातायात गुरसहायगंज से खुदागंज को जाने के लिए मलिकपुर-तेराजाकेट तिराहा से जीटी रोड पर डायवर्ट किया गया है। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने दी। उधर, ट्रेन से रोजाना सफर करने वालों के लिए सर्दी का मौसम परेशानी भरा होता है। कारण है कि कोहरे में ट्रेनें निरस्त कर दी जाती है और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को ड्यूटी पर जाने के लिए दूसरे वाहनों से सफर करना पड़ता है। उधर,
कोहरे के कारण जिले से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें लेट चल रही है, जिसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा है। रोजाना सफर करने वाले सौरभ, अमित, सुनील, रामकुमार आदि ने बताया कि सर्दी के मौसम कोहरे के साथ ही कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई, जिस कारण दिक्कत हो रही है। ट्रेनें कम होने के कारण अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
यह ट्रेनें हुई हैं निरस्त
उत्सर्ग एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, भिवानी एक्सप्रेस सआदि ट्रेनें निरस्त की गई हैं।