फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन बना तबेला

Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के सकरवारा बगुलिहाई में बने पंचायत भवन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह पंचायत भवन तबेला बनकर रह गया है। ग्राम प्रधान से लेकर कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


इसके बाद बीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सकरवारा बगुलिहाई के प्रधान मनोज कुमार, सदस्य शांति देवी, सोनी, शिवकुमार, रामकली, शकुंतला, संतोष कुमार आदि ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने अपने परिजनों का पंचायत घर पर अवैध कब्जा करा दिया था। तब से ये लोग कक्ष में कल्टीवेटर व अन्य ट्रैक्टर का सामान रखे हैं।

इसके अलावा कमरों में भूसा भर कर ताला डाल दिया है, जिससे ग्राम पंचायत में खुली मीटिंग पंचायत घर में नहीं हो सकी। मजबूरी में बैठक प्राइमरी पाठशाला में बुलाई जाती है। इस बाबत सचिव से वार्ता कर पंचायत घर खाली कराने को कहा गया, पर उन्होंने उच्चाधिकारियों सेआदेश कराने की बात कही।
विज्ञापन


इस कारण पंचायत घर कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त नहीं हो पा रहा है। वहीं शासन के आदेशों का मखौल उड़ रहा है। उधर, तालग्राम के बीडीओ पंकज यादव का कहना है कि किसी भी सरकारी पंचायत भवन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सकरवारा बगुलिहाई के पंचायत भवन से जल्द ही कब्जा हटवा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें