फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मक्का ट्रॉलियों से रोज लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड स्थित मंडी परिसर के बाहर इन दिनों मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें रोजाना जाम का कारण बन रही हैं। सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में ट्रॉलियां मंडी में खरीद और तौल के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। राहगीरों, व्यापारियों और किसानों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंडी के आसपास की सड़कों पर स्थिति यह है कि कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को जाम में फंसना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब एंबुलेंस या अन्य जरूरी वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता। सरायमीरा निवासी अनुराग मिश्रा का कहना है कि मक्का आवक के मौसम में हर साल यही हालात बनते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में पर्याप्त जगह और पार्किंग कर व्यवस्था न होने के कारण ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं। किसान भी घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर रहते हैं। इससे सड़क पर दबाव बढ़ जाता है और जाम की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब मक्का सीजन हर वर्ष तय समय पर आता है, तो मंडी प्रशासन और संबंधित विभाग पहले से तैयारी क्यों नहीं करते। यदि ट्रॉलियों के लिए अलग प्रतीक्षा स्थल, चरणबद्ध प्रवेश व्यवस्था और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
वर्जन

मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंडी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जाम की समस्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविशंकर त्रिपाठी यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें