फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी, विरोध पर बेटे पर ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। घर में सो रही महिला को युवक ने रात में दबोच लिया। शोर मचाने पर बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि गुरुवार रात को वह घर में सो रही थी। रात करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला युवक घर में कूद आया। उसने दबोच लिया। शोर मचाने पर बेटे ने बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने बेटे पर तमंचा तान दिया। इससे वह सहम गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। दरोगा आशुतोष यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें