फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
खेत में ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। दो दिन से महिला को न देखकर पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को खेत में दफनाने की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने ससुर समेत दो को लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ससुर ने बहू की बीमारी के चलते मौत और शव को खेत किनारे दफनाने की बात बताई। पुलिस ने उन्नाव में रहने वाले मायके पक्ष को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस शनिवार को शव को कब्र से बाहर निकलवा सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली के लोहामढ़ गांव निवासी रामानंद पुत्र विजयनरायन का विवाह 10 वर्ष पहले उन्नाव के थाना असोहा के नवादा गांव निवासी आरती के साथ हुआ था। दो बच्चे हैं। आरती 20 अप्रैल की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पड़ोसियों ने दो दिन तक नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। आरती के ससुर विजयनरायन ने बताया कि पुत्र की शादी के करीब दस वर्ष हो गए हैं। आरती अक्सर बीमार रहती थी। 20 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मायके पक्ष को सूचना दी। 24 घंटे बाद भी मायके पक्ष के लोग नहीं आए तो शव को दफना दिया।
कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाते हैं तो डीएम से अनुमति लेकर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव के पास बोरा पड़ा है। इसमें लाल रंग का कुछ लगा है। ग्रामीण इसे खून बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें