फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से घरों में पढ़ी जुमे की नमाज

विज्ञापन
जुमे की नमाज पर शहर का निरीक्षण करते सदर एसडीएम व सीओ। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने एनाउंस कर जुमे की नमाज घरों में पढ़ने की अपील की। कन्नौज, गुरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ, तिर्वा आदि संवेदनशील मस्जिदों के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने छतों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली। सख्ती की वजह से नमाजियों ने घरों में नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह होते ही पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर सतर्क हो गया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कन्नौज, गुरसहायगंज, समधन, छिबरामऊ, तिर्वा आदि क्षेत्रों की मस्जिदों के बाहर क्षेत्रीय पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। लोगों से घर में नमाज पढ़ने की अपील की गई। घरों की छतों या अन्य जगह इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने की आशंका पर ड्रोन कैमरे से पड़ताल की गई। खुफिया विभाग पल-पल खबर लेता रहा। सख्ती की वजह से लोगों ने घरों में नमाज अदा की।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, सदर एसडीएम शैलेष कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति ने कन्नौज, गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तिर्वा आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अफसरों और कर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए। तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने मस्जिद में नमाजियों की भीड़ इकट्ठी न होने देने के लिए मौलाना और हाफिजों से वार्ता की। एनाउंस कर घरों पर नमाज अदा करने की हिदायत दी। जामा मस्जिद, दर्जी मस्जिद, सुल्तान मामा, मकबरा के अलावा रसूलाबाद की बड़ी मस्जिद, कुरैशी मस्जिद के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स तैनात कर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें