फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने वाल्मीकि मंदिर में गुरुवार शाम बैठक कर रूपरेखा तैयार की और आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी। तय हुआ कि 26 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी। समिति के सदस्यों ने जयंती कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। समिति के अध्यक्ष अमन कुमार वाल्मीकि ने आयोजन की तैयारियों में सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, बाला, रिंकू, राजन, राजेश, संतराम, अर्जुन, कंचन और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें