फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में कार्डधारकों को मुफ्त में मिलेगा चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को अरहर दाल के बजाय एक किलो चना मिलेगा। चने का वितरण मई में सरकारी राशन की दुकानों से किया जाएगा। योजना से जिले के 3,25,275 कार्डधारक परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

सरकार ने मुफ्त चावल के बाद कार्डधारकों को एक किलो दाल मुफ्त में देने का एलान किया था। इस फैसले को बदला गया है। अब दाल की जगह हर यूनिट पर एक किलो चना बांटा जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने बताया कि प्रति यूनिट एक-एक किलो नि:शुल्क चना मुहैया कराने का निर्देश मिला है। अभी तारीख निर्धारित नहीं की गई है। बताया कि कोटेदारों को टोकन व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए गए हैं। इससे कि एक समय पर दुकान पर एक-एक मीटर की दूरी बनाकर पांच लोग ही मौजूद रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें