फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बालिकाओं-महिलाओं को कराया सुरक्षा का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार के मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण का जिले में बुधवार को आगाज हुआ। तिर्वा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी व बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चैत्र नवरात्र पर शुरू हुआ यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा का अहसास कराएगा। बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी काम करेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुलिस लाइन से रवाना हुई यह रैली मुख्य बाजार, लाखन तिराहा, फूलमती मंदिर, मकरंद नगर, तिर्वा क्रॉसिंग, गैस गोदाम रोड एवं गोल कुआं होते हुए पुनः पुलिस लाइन में संपन्न हुई। रैली में 200 महिला पुलिसकर्मियों, शिक्षिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया।
रैली के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102/108 स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 (फेज द्वितीय) के तहत जिले के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है। शासन के निर्देश हैं कि शोहदों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर उन्हें त्वरित सजा दिलाई जाए। बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड भीड़भाड़ वाले इलाकों और स्कूलों के बाहर विशेष गश्त करेगा।
विज्ञापन

महिला बीट पुलिस अधिकारी सीधे गांवों और मोहल्लों में जाकर ग्राम चौपाल के जरिए महिलाओं से संवाद करेंगी। अभियान की प्राथमिकता महिलाओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण करना है। अब पुलिस केवल थानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर फीडबैक लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान एडीएम देवेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ रामकृपाल चौधरी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (आईएएस) अर्पित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें