फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से पत्नी के न आने पर की आत्महत्या

विज्ञापन
चौकी में मौजूद मायके और ससुराल पक्ष के लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज) शादी के बाद से मायके में रह रही पत्नी के ससुराल न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। चौकी में मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौते के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी क्षेत्र के इस्वापुर गांव निवासी सीतेश कुमार पाल (25) पुत्र नाथूराम पाल की सात जुलाई 2019 को जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के शहदाह गांव के जयचंद्र की पुत्री मोनी से शादी हुई थी। किसी बात को लेकर शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चलने लगा। इससे मोनी मायके में रह रही थी। इसके चलते सीतेश तनाव में रहता था। बुधवार रात करीब 12 बजे सीतेश ने कमरे में दुपट्टे से पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव झूलता देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नाथूराम ने बताया कि हार को लेकर बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ था। इससे बहू आ नहीं रही थी। इससे आहत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।
मानीमऊ चौकी में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें