बंद रेलवे गेट से निकलते पैदल और बाइक सवार।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। तकनीकी खराबी आ जाने से पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक न खुलने पर ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया। करीब 20 मिनट बाद गेट ठीक होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं कस्बे में दो घंटे तक जाम लगा रहा।
गुरुवार सुबह सात बजकर 20 मीटर पर कानपुर जाने वाली मालगाड़ी को पास करने के लिए पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 115 ए को गेटमैन महफूज ने बंद किया। गाड़ी के गुजरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते बैरियर नहीं खुला। काफी देर तक प्रयास करने के बाद बैरियर नहीं खुला तो गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस दौरान फर्रुखाबाद की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को आउटर पर रोक दिया गया। करीब नौ बजकर 45 मिनट पर पहुंचे कर्मचारियों ने गेट को ठीक किया। इससे 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
वहीं करीब दो घंटे तक कस्बे में जाम लगा रहा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते पूर्वी क्रॉसिंग पर लगा बैरियर दो घंटे तक बंद रहा। पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुई।