फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों को मार्च माह का मानदेय नहीं मिला है। इससे इनमें नाराजगी है। इन्हें मास्क और दस्ताने भी नहीं मिले हैं। यह हड़ताल पर जाने से पहले सीएमएस को ज्ञापन देने गए। उन्होंने ज्ञापन नहीं लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ठेके पर लगे 24 सफाई कर्मचारी मानदेय न मिलने से परेशान हैं। यह मानदेय के लिए सीएमएस से लेकर अन्य अधिकारियों के पास फरियाद लेकर भटक रहे हैं। इनका कहना है कि करीब 6000 रुपये मानदेय मिलता है। यह समय पर नहीं दिया जाता। लॉकडाउन के चलते परिवार परेशान है। कोरोना महामारी में भी अस्पताल की सफाई कर रहे हैं। उनके पास न मास्क है, न ही ग्लब्स। इनकी मांग करने पर सुनवाई नहीं हुई। इन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी है। बुधवार को कर्मचारी जिला अस्पताल में इकट्ठे हुए। यहां से सीएमएस कार्यालय पहुंचे। मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन देने लगे। सीएमएस ने ज्ञापन नहीं लिया। कर्मचारियों ने कहा है कि इस हफ्ते मानदेय नहीं दिया जाता है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सोनू, अशोक, रामजी, विजय, दीपक, दिलीप, हरिश्चंद्र, राहुल, संदीप, शिवम, सागर, शिवा, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें