फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में कटौती से नाराज कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मानदेय में कटौती से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को मेडिकल कालेज में काम ठप कर प्रदर्शन किया। सीएमएस (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक )ने इन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग पर 300 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग की एजेंसी बदलने के बाद मानदेय कटौती से नाराज कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज के जनरल वार्ड के पास एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कटौती को वापस करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अवकाश नहीं लिया। इसके बाद भी मानदेय से आठ सौ लेकर एक हजार रुपये तक की कटौती कर ली गई। इन्होंने कटौती का पैसा वापस होने के बाद ही काम करने की चेतावनी दी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग भी की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने कर्मचारियों को मानदेय में कटौती न होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी की कटौती वापस होगी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, नंदकिशोर, वीरू शुक्ला, सुमित, अतुल,अनूप कुमार, हरमोहन, ओमकार, अखिलेश, समेत अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें