फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमी का दावा... इंदौर मिलने गई थी छात्रा, दोनों ने साथ खाई थी चूहामार दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूछताछ में प्रेमी राहुल उर्फ सुआलाल ने बताया कि छात्रा उससे मिलने इंदौर गई थी। फिर वहां से लौटते वक्त दोनों ने इटावा के पास चूहामार दवा खा ली। छिबरामऊ पहुंचने पर छात्रा को उसके परिजन अपने साथ ले गए। वहीं, आरोपी राहुल को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी राहुल, उसके बहनोई मोनू और उसके बेटे हर्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में राहुल और मोनू को लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राहुल ने बताया कि उसका स्नातक की छात्रा से करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 18 सितंबर को वह उससे मिलने इंदौर आ गई थी। इसके बाद वह अपने बहनोई मोनू और भांजे हर्षित के साथ छात्रा को लेकर इंदौर से कन्नौज लौट रहा था। इटावा के पास उसने और युवती ने साथ में चूहामार दवा खा ली। आरोपी मोनू ने भी इस बात की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम में भी छात्रा के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है।
पहले गुगरापुर सीएचसी में कराया इलाज फिर ले गए घर
पुलिस का दावा है कि परिजन पहले छात्रा को गुगरापुर सीएचसी ले आए। यहां हालत में सुधार होने पर घर लेकर चले गए थे। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले गए। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सवाल... जो माैत से पहले छोड़ गई छात्रा
फिर छात्रा ने आरोपी, उसके बहनोई और भांजे पर अपहरण करने का आरोप क्यों लगाया
एटा में चूहामार दवा खिलाने की बात क्यों कही
अगर छिबरामऊ में आरोपी और छात्रा थे तो बहनोई और भांजे कहां गए
वर्जन
जांच में अपहरण कर चूहामार दवा खिलाने का आरोप निराधार निकला है। छिबरामऊ से छात्रा को उसके परिजन ले गए। इसका वीडियो भी है। आरोपी राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। छात्रा के वीडियो की जांच की जाएगी। फिर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें