फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब धन बरसा, 45 करोड़ की खरीदारी

विज्ञापन
सराफा दुकान पर ज्वैलरी खरीदते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। धनतेरस पर बाजारों में धन बरसा हुई। सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा दुकानों से लेकर इलेक्ट्रानिक दुकानों पर खरीदारी हुई। पहले से बाइक और कार बुक कराने वाले ग्राहकों ने मुहूर्त में इन्हें लिया। युवाओं ने लैपटॉप और मोबाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। व्यापारियों के मुताबिक जिले में करीब 45 करोड़ की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस मान्यता के अनुसार मंगलवार को हर किसी ने बाजारों में कुछ न कुछ खरीदारी की। सुबह से शहर की तिर्वा क्रासिंग, बस स्टाप, लाखन तिराहा, बड़ा बाजार, पीतल मंडी, गोल कुआं चौराहा, बाइक-कार शोरूम, सराफा बाजार और इलेक्ट्रानिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सराफा दुकानों पर महिलाओं ने सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। यह 500 रुपये से लेकर दो हजार तक में बिके।
चांदी की लक्ष्मी-गणेश के मूर्तियों की भी मांग रही। शोरूम पर पहले से बुक बाइकों और कारों को मुहूर्त देखकर लिया गया। फ्रिज, एलइडी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ मोबाइल व अन्य उपकरणों की खरीदारी हुई। सराफा कारोबारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि जिले में करीब 15 करोड़ के जेवरों की बिक्री हुई है। धनतेरस पर धन बरसा से व्यापारियों के चेहरों पर खुशी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें