फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े तमंचा दिखाकर महिला से लूट

Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
लूट की जानकारी देती महिला। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मोबाइल, पर्स व कुंडल छीन लिया और उसे खेत में फेंककर भाग गए। लूट की सूचना ग्रामीणाें ने चौकी पुलिस को दी। एएसपी, गुरसहायगंज कोतवाल व जसोदा चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। लेकिन लुटेरों का पता न चल सका।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी गंगा देवी पत्नी राजाराम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शनिवार को वह जलालाबाद स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय आई थी। दोपहर करीब सवा दो बजे वह जेल रोड से सरकारी नलकूप के रास्ते पैदल गांव जा रही थी। जलालाबाद से 200 मीटर दूर चकरोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला को पीछे से दबोच लिया और तमंचे के बल पर उसके कुंडल, मोबाइल और पर्स में रखे सात सौ रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड छीन लिया और महिला को खेत में फेंक दिया। लुटेरों के भाग जाने के बाद महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने लूट की सूचना चौकी पुलिस में दी।

सूचना मिलते ही एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी तत्काल गुरसहायगंज कोतवाल अमरपाल सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों की कई जगह तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा है, वहीं ग्रामीणों व दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें