फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यातायात माह में खतरे में जान, ट्रैफिक पुलिस भी मेहरबान

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इन दिनों यातायात माह चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात के नियम समझा रही है। जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन भाईदूज के मौके पर यह सभी कोशिश बेकार साबित हो गई। संसाधनों की कमी पड़ने पर लोग अपने-अपने वाहन से निकले और यातायात नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईंं। त्योहार की वजह कर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई।
विज्ञापन

बुधवार को भाई दूज के मौके पर फिर चाहे लोग अपने दोपिया से निकलें हों या फिर उन्होंने तिपहिया की मदद ली हो, सभी जगह ओवरलोडिंग देखने को मिली। शहर में अलग-अलग रास्तों से निकले लोग जब अपने दोपहिया वाहनों से गुजरे तो उन पर मानक से ज्यादा सवारियां बैठीं दिखीं। बाइक और स्कूटर पर बच्चों को आगे बैठाकर सफर करते दिखे। इसी तरह भाईयों को तिलक लगाने जा रहीं युवतियां भी बिना हेलमेट लगाए सफर करती दिखीं। एक ही स्कूटी पर तीन-तीन युवतियां सवार होकर जान को खतरे में डालतीं दिखीं। ऑटो-रिक्शा और टेंपो पर भी मानक से ज्यादा सवारियां बैठाकर सफर किया गया। उन्हें रोकने या टोकने के लिए कोई सख्ती भी नहीं दिखी। हालांकि तिर्वा क्रॉसिंग के करीब ट्रैफिक बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की टीम मुस्तैद रही, लेकिन त्योहार की गहमा-गहमी के बीच किसी तरह की सख्ती नहीं बरती गई। इसका लोगों ने खूब फायदा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें