फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधर्म करने वालों को भगवान करते दंडित’

Tue, 26 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहपुर व गंगधरापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जयकारे लगे। पूरे दिन भक्तिमय माहौल रहा। इस दौरान धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कथावाचक मनोज अवस्थी ने मोहिनी अवतार, रामऔतार, भरत चरित्र व सती अनुसुइया की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अधर्म करने वालों को भगवान दंडित करते हैं। पाप करने वाले को आज नहीं तो कल सजा जरूर मिलती है। इस मौके पर नरेश चंद्र, विमल, अमित, अवधेश आदि मौजूद थे।

उधर, अमोलर क्षेत्र के सीहपुर में सर्वसमाज की ओर से चल रही भागवत कथा में पंडित बृजेश शास्त्री ने कृष्ण जन्म, पूतना वध, माखन चोरी की कथा का वर्णन किया। कहा कि भगवान की भक्ति बेहद जरूरी है। ईश्वर की कृपा से ही सुख, शांति व समृद्धि मिलती है। कथा सुनने आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें