फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीएस कालेज में सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, दहशत में कूदे बच्चे

विज्ञापन
आग लगने के दौरान छत से कूदकर बाहर निकलते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एसबीएस इंटर कालेज में मिडडे-मील बनाने के दौरान सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। लपटें देखकर परीक्षा दे रहे बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने सिलिंडर को परिसर में लाकर डाला। दहशत में छात्र कालेज की छत पर चढ़ गए। यह खिड़कियों के छज्जों की मदद से कूदकर बाहर निकले। वहीं शिक्षकों ने अन्य छात्रों को बाहर निकाला। पुलिस ने सिलिंडर में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन

शहर के सेठ बासुदेव सहाय इंटर कालेज (एसबीएस इंटर कालेज) मकरंदनगर में मंगलवार को पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा चल रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कालेज के किचन में मिडडे- मील बन रहा था। लीकेज से सिलिंडर में आग लग गई। खाना बना रहीं रसोइया आशा राजपूत, सोनम गुप्ता, भागवता देवी चीख-पुकार करती हुई किचन से बाहर निकल आईं। सहायक अध्यापक मनोज कुमार पाठक कर्मचारियों की मदद से लपटों से घिरे सिलिंडर को किचन से बाहर निकालकर प्रार्थना स्थल पर लाए। वहीं सिलिंडर से लपटें उठती देख शिक्षकों और बच्चों की बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ बच्चों को शिक्षकों ने गेट के बाहर निकालकर सड़क और दूसरे भवन में कर दिया। इस बीच कुछ बच्चे दहशत में छत पर चढ़ गए। यह छत से खिड़कियों के छज्जे के सहारे कूद कर स्कूल से बाहर निकले।
जानकारी पर कोतवाली के उप निरीक्षक सुरेश कुमार, रामाज्ञा चौबे पहुंच गए। सिपाहियों ने सिलिंडर की आग बुझाई। इसके बाद शिक्षकों, बच्चों और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कालेज के प्रधानाचार्य एमसी पाल ने बताया कि किचन में रखे खाली सिलिंडर में कुछ गैस बच गई थी। किसी तरह से सिलिंडर लीक करने लगा। इससे आग लग गई। किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

...सिलिंडर में कम गैस होने से बच गया बड़ा हादसा
सिलिंडर में कम गैस होने से हादसा बच गया। कालेज के सहायक अध्यापक मनोज पाठक ने बताया कि कम गैस होने से आग धीमी थी। इससे वह हिम्मत जुटाकर उसे बाहर तक ले आए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि कम गैस होने के कारण सिलिंडर नहीं फटा। सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के दौरान कालेज में मौजूद थे 600 बच्चे
एसबीएस इंटर कालेज जिले का सबसे बड़ा कालेज है। छात्रों की अधिक संख्या होने से पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक बच्चे के पढ़ते हैं। कक्षा नौ से इंटर तक के बच्चे दोपहर की पाली में पढ़ते हैं। आग लगने के दौरान कालेज में प्रथम पाली के बच्चों की परीक्षा चल रही थी। करीब 600 बच्चे परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें