फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक साल से तीन जगहों पर लीकेज, पानी की बर्बादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। टीचर्स काॅलोनी में एक साल से तीन जगहों पर पाइप लाइन लीकेज हैं। मोहल्ले के लोगों ने कई विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं, सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


गोलकुआं से लोक निर्माण विभाग नसरापुर जाने वाले मार्ग पर तीन जगहों पर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज है। कई बार मोहल्लावासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे हर दिन एक हजार लीटर से अधिक पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने से कई जगह सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन का पानी मोहल्ले के प्लाटों में भर रहा है, जिसमें कीचड़ और गंदगी हो गई है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार, अमित दुबे, वीरपाल सिंह, संतोष कुमार, रिंकू, रतन कुमार, कौशलेंद्र ने बताया कि नगर पालिका में प्रार्थना पत्र दिए। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर दिखाया गया। काफी समय हो चुका है। समस्या पर ध्यान नहीं किया जा रहा है। इससे सड़क भी खराब हो रही है। लाखाें लीटर पानी बहकर बर्बाद हो जाता है।मोहल्लावासी संक्रामक रोग फैलने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन



वर्जन
पाइप लाइन लीकेज के बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। पाइप लाइन के लीकेज जल्द ही सही करा दिए जाएंगे।
श्यामेंद्र मोहन चौधरी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें