फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फसल काटने गए दो किसानों के घर से लाखों की चोरी

Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गेहूं काटने खड़नी गांव गए दो किसानों के घर से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। शुक्रवार रात को वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे लाखों के जेवरा तथा 50 हजार रुपये पार थे। घटना की सूचना पर 112पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के खल्ला रोड सुभाष नगर निवासी अतुल कुमार अपने गांव खंडिनी में 19 अप्रैल को गेहूं की कटाई कराने गए थे। वापस आने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया चोरों ने गर्मी रखे जेवरात दो हार सोने के, चार अंगूठी, दो जोड़ी झाले, चार अंगूठी लेडीज, चार जोड़ी तोड़िया तथा अन्य जेवर पार कर दिए।वहीं मंगेश के घर से जेवर तथा 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें