फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लैब टेक्नीशियन पर मरीजों से वसूली, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सीएचसी पर खून की जांच के नाम पर मरीजों ने रुपये वसूलने का विरोध करने पर तीमारदारों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बुधवा को हंगामा किया। मामला बढ़ता देख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मरीजों व तीमारदारों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन



नगर के सीएचसी पर आधुनिक जांच लैब के शुरू होने पर मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली थी। लैब टेक्नीशियन पर जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा किया। मोहल्ला संजय नगर निवासी मनोज, बौथम निवासी शिवानी, टड़ा रायपुर निवासी रूबी, आंबेडकर नगर निवासी सोनू गुप्ता, रौसेन निवासी विक्रम सिंह ने जांच के नाम पर लैब टेक्नीशियन पर रुपये लेकर रिपोर्ट देने का ाआरोप लगाया। साथ ही रुपये न देने पर दो-तीन दिन तक टरकाने का भी आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे और लोगाें को शांत कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी जांचें निशुल्क हैं। यदि किसी ने रुपये लिए हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


कवरेज करने पर मीडिया कर्मियों से अभद्रता

नगर के सीएचसी पर हुए हंगामे और रुपये वसूली की खबर कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब हंगामा कर रहे मरीजों और तीमारदारों से जानकारी करनी चाही तो लैब टेक्नीशियन ने अभद्रता की। वीडियो व फोटो बना रहे पत्रकारों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इससे मामला और बढ़ गया। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने समझाकर मामले को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें