फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाला फेंक में क्रिष प्रथम, हिमांशु ने जीता द्वितीय स्थान

Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत डीएम शुभ्रांत शुक्ल और अंतरराष्ट्रीय एथलीट अभिषेक पांडे ने की। भाला फेंक में 14 आयु बालक वर्ग में क्रिष प्रथम, हिमांशु द्वितीय और वैभव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ की अंडर -14 बालिका वर्ग में प्रक्षा प्रथम, मोनी दुबे द्वितीय और शनी को तृतीय स्थान मिला। अंडर-16 की बालिका वर्ग में अपराजिता प्रथम, मिलन द्वितीय और छवि तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में आशीष प्रथम, अमित द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे। अंडर-16 बालक वर्ग में अब्दुल करीम प्रथम, अशेंद्र पाल द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रार्थना प्रथम, मोनी दुबे द्वितीय, प्रखा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर 16 आयु बालिका वर्ग में मिलन प्रथम, छवि द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर अंडर-14 बालक वर्ग में अभिषेक पाल प्रथम, सिंटू द्वितीय और प्रांशु तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ अंडर-16 आयु बालक वर्ग में प्रशांत पाल प्रथम, अब्दुल करीम द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ अंडर-14 आयु बालिका वर्ग में प्रार्थना प्रथम, सपना द्वितीय और पूर्वा तृतीय तो अंडर-16 बालिका वर्ग में अपर्णा प्रथम, रोहिणी द्वितीय और चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ अंडर-14 आयु बालक वर्ग में सिंटू प्रथम, मयंक राज द्वितीय और मनीष भारती तृतीय तो अंडर-16 में अखिलेश प्रथम, प्रशांत पाल द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक अंडर-14 आयु बालकों में अर्जुन गुप्ता प्रथम, दिव्यांशु गुप्ता द्वितीय और आदर्श राठौर तृतीय व अंडर-16 में प्रांशु सिंह प्रथम, अर्चित द्वितीय और आयुष यादव तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 के बालिका वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, कशवी द्वितीय और शबनम शर्मा तृतीय तो अंडर-16 में जानवी सिंह प्रथम, खुशी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अंडर-14 बालक वर्ग में आशी प्रथम, मयंक राज द्वितीय और नितीश कुमार तृतीय तो अंडर-16 में पुनीत कुमार प्रथम, अरुण प्रताप द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में अंडर-14 के बालिका वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, अंजलि द्वितीय और पारुल तृतीय व अंडर-16 वर्ग में प्रांशी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व जानवी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 के बालक वर्ग में आयुष प्रथम, शनी द्वितीय और सत्यम तृतीय व अंडर-16 के असित प्रथम, शुभम द्वितीय और अभय तृतीय स्थान पर रहे। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, एसपी अमित कुमार आनंद और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला एथलेटिक्स कमेटी संरक्षक सुनीता सिंह, अध्यक्ष कमल टंडन, सचिव पुनीत पांडे, उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, ललित मेहरोत्रा तथा कोषाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें