फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनेगा 100 बेड का वार्ड

विज्ञापन
कोरंटाइन वार्ड के लिए एआरटीओ कार्यालय के पास आसरा कालोनी का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/मानीमऊ। डीएम व एसपी ने टीम के साथ जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के उपचार के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद आपात स्थिति से निपटने के लिए इलाके में पांच जगह निरीक्षण कर यहां संदिग्ध मरीजाें को आइसोलेट करने के लिए 100 बेड का कोरंटाइन वार्ड बनाने की संभावनाएं देखीं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, एसडीएम सदर शैलेश कुमार ने टीम के साथ कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में आरक्षित किए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद सौ बेड के कोरंटाइन वार्ड बनाने को लेकर आसरा कालोनी, मानीमऊ में टाइप-दो क्वार्टर, जसोदा में राजकीय इंटर कालेज, उदैतापुर में बिट्टी देवी इंटर कालेज को देखा। आसरा कालोनी के निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम ने कालोनी के बंद होने, निर्माण के समय की बाबत पूछा।
डीएम ने बताया कि फिलहाल जिले की स्थिति ठीक है। अभी तक कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संक्रमण से बचाव करने की जानकारी देकर जागरूक किया। कहा कि परिवेश व हाथ साफ-सुथरे रखें। मास्क का इस्तेमाल करें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। गंदे हाथों से चेहरा, आंख, नाक आदि न छुएं। बुखार व सर्दी-जुकाम आदि के लक्षण होने पर तत्काल जिला अस्पताल के डॉक्टर से सलाह लें। इससे कि समय रहते उपचार हो सके। साथ ही संक्रमण दूसरे तक न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें