फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 75 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 75 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक 866 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 7337 मरीज ठीक हुए हैं। 1234 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सदर ब्लाक के गांव गुखरू निवासी राम दास(65) की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। परिजनों ने सात मई को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला गोल कुआं निवासी संतराम(55) को मेडिकल कालेज में तीन मई को भर्ती कराया गया था। इनकी भी मौत हो गई।
इसके अलावा सदर ब्लाक के गांव नजरापुर निवासी ममती सिंह(62) पत्नी शिव पाल सिंह दो सप्ताह से अधिक समय से कोरोना संक्रमण की चपेट में थीं। इनका इलाज कानपुर में चल रहा था। कोरोना संक्रमण से 30 मई को निजात मिल गई थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते उपचार दिया जा रहा था। सोमवार को इनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से गांव व शहर में लोग परेशान हैं। सरकारी विभाग भी अछूते नहीं हैं। थाना इंदरगढ़ में एक, फायर स्टेशन कन्नौज में एक, मेडिकल कालेज में एक व सीएचसी छिबरामऊ में एक कर्मचारी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय का कहना है कि लॉकडाउन के बाद भी लोगों में सुधार नहीं आ रहा है। इससे संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें