फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 62 संक्रमित, तीन की मेडिकल कालेज और दो की कानपुर में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो ने कानपुर तो तीन ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। अब तक 103 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 62 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 154 लोगों ने कोेरोना को मात दी है।
विज्ञापन

शहर के पठकाना मोहल्ला निवासी पवन त्रिवेदी(43), मकरंदनगर निवासी नरेंद्र सिंह पन्नेवाल(64), सदर ब्लाक के गांव वाहपुर निवासी शिव देवी(60), सौरिख ब्लाक के गांव गोरखपुर निवासी रामबेेटी(67) व रसोइया रूपा(45) की मौत हो गई। जिले में पिछले साल से अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से 8908 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 8018 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 789 एक्टिव संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। शुक्रवार को जिला जेल में बंदी, सीएचसी तिर्वा में एक कर्मचारी के अलावा पुलिस लाइन में एक पुलिस कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ब्लाक छिबरामऊ में छह, तालग्राम में 16, कन्नौज में 22, हसेरन में चार, सौरिख में पांच, उमर्दा में छह, जलालाबाद में तीन लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे थे। इसी का नतीजा है कि कोरोना पूरे जिले में फैल गया। हालांकि अब लोग जागरूक हो रहे हैं। इससे कुछ दिनों से जिले में केस कम निकल रहे हैं। 15 दिन तक लोग सावधानी बरतें तो जिले में स्थिति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें