फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, मेडिकल कालेज में बेड की क्षमता बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते बच्चों समेत आइसोलेशन वार्ड के बेड की क्षमता बढ़ा दी गई है। ऑक्सीजन की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए 20-25 दिन के अंदर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आ जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन को चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका से मेडिकल कालेज प्रशासन सतर्क है। कालेज में बच्चों के लिए 25 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट)वार्ड बना लिया गया है। इसमें वेंटिलेटर भी लगा दिए गए हैं। 25 बेड आईसीयू के लिए चिह्नित करने के साथ ही 50 बेड सामान्य रोगियों के लिए सुरक्षित किए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड में अभी तक 170 बेड थे। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यहां भी 50 बेड बढ़ा दिए गए हैं। ऑक्सीजन का संकट न हो, इसलिए 20 -25 दिन के अंदर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आ जाएगा।
पीआईसीयू में संसाधनों के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव
पीआईसीयू के 100 बेड के लिए जरूरत वाले सामान की पूर्ति के लिए कालेज प्रशासन ने छह करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि मॉनीटर, वाइटेप, यूफेट फायर के साथ बेड की डिमांड का प्रस्ताव भेजा गया है। सभी सामान की अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें