फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर पीछे से ट्रक में घुसा, 10 घायल, एक्सप्रेसवे पर ठठिया के अलमापुर गांव के सामने हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मजदूरों को लेकर जा रहा लोडर अनियंत्रित होने से ट्रक के पीछे घुस गया। हादसे में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार सुबह लगभग छह बजे हुआ। लोडर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बलवाह से मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। लोडर चला रहे संजीव पासवान के अलावा मेंगू पासवान, सुरेश, रितुलाल, मितल देवी, करन, अजय, संगीत पासवान, ब्रजेंद्र, जितेंद्र साहनी, दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेेंगू पासवान व सुरेश की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें