फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोप लगाकर किशोरियों के परिजनों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नौकरी का झांसा देकर दो किशोरियों के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया। एक आरोपी के परिजनों ने किशोरियों के परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर धमकी दी।
विज्ञापन

मानीमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और उसकी 14 वर्षीय किशोरी सहेली को युवक और उसके मौसेरे भाई ने गुरुवार को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया था।
ट्रेन से दिल्ली जाते समय फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस ने दोनों किशोरियों को अभिरक्षा में ले लिया था। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी के परिजनों ने शनिवार को किशोरियों के परिवार के लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा कर अनजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं किशोरियों के परिजनों ने एसपी प्रशांत वर्मा समेत राज्यमंत्री असीम अरुण को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें