गुरसहायगंज (कन्नौज)। खेत में काम कर रही किशोरी के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। दुष्कर्म के इरादे से जंगल की ओर ले जाने लगे। शोर मचाने पर बहन और भाई ने मौके पर पहुंचकर बचाया। इस दौरान युवकों ने कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
कोतवाली इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बुधवार दोपहर बाद खेत में धान की रोपाई कर रही थी। तभी गांव के तीन युवक पहुंच गए। इन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उठा लिया। दुष्कर्म के इरादे से जंगल की ओर ले जाने लगे। इस दौरान किशोरी ने विरोध किया तो मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद बड़ी बहन और भाई ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध किया। तब यह लोग जानमाल की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।