अनशन पर बैठे पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव व आ?
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील परिसर में चल रहे किसान आंदोलन के 26 वें दिन पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा भी क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा।
भगवंतपुर में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन से इलाके के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने जुड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ वकील सतीश चंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ल (अज्ञात) ने तहसील पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। वहीं दूसरी ओर भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला तीसरे और संघर्ष समिति के अनार सिंह दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे रहे। पूर्व सांसद रामबख्श सिंह वर्मा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट ने क्रमिक अनशन किया।
किसान नेताओं ने संयुक्त रूप से सहायक चकबंदी अधिकारी के निलंबन और भगवंतपुर गांव की दोषपूर्ण चकबंदी प्रक्रिया निरस्त होने तक आंदोलन जारी रखने घोषणा की। प्रेम चतुर्वेदी, रामऔतर बाथम, शुभम त्रिपाठी एडवोकेट, बलराम यादव, कुलदीप तिवारी, सहवीर यादव, सुशीला देवी, सरस्वती बाथम, गुड्डी बाथम, सुशीला देवी, सरोज शुक्ला मौजूद रहीं।