फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांदी कटने से 300 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
अगौस में गेहूं की फसल में भरा पानी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। अगौस से निकले रजबहा की खांदी चार दिनों से कटी है। इससे अगौस समेत तीन गांवों की करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों के खांदी कटने और फसल में नुकसान की सूचना के बाद भी अभी तक अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। इससे किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के अगौस गांव के पास से रजबहा गुजरा है। चार दिन पहले रजबहा में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इससे खांदी कट गई। रजबहा का पानी खेतों में पहुंचने लगा। किसानों ने खांदी बांधने का कई बार प्रयास किया, यह सफल नहीं हुए। इससे अगौस, डवा व गौड़वाढ़ी गांव में करीब 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ज्यादा नुकसान अगौस के किसानों को है। चार दिन से गेहूं की फसल में पानी भरा है। तेज हवाएं चलने लगीं तो फसल खेत में गिर जाएगी। दाना पतला हो जाएगा। पैदावार गिरेगी।
सो रहा विभाग, किसान परेशान
अगौस में खांदी कटने से किसान परेशान हैं और विभाग सो रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता पारस नाथ से बात की गई तो उनका कहना था कि खांदी कटने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी। खांदी को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें