फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली दुकान बंद कराने गए होमगार्ड पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के डाकघर तिराहे पर कोरोना कर्फ्यू में खुली दुकान बंद कराने गए होमगार्ड पर दुकानदार ने हमला बोल दिया। दुकानदार ने होमगार्ड को पीटकर घायल कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस व पीएसी बल पहुंच गया। तब तक दुकानदार भाग निकला।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में तैनात होमगार्ड अनिल कुमार की डाकघर तिराहे पर ड्यूटी लगी थी। अनिल को नगर पालिका रोड पर चूड़ी मार्केट में दुकान खुली होने की सूचना मिली। होमगार्ड का आरोप है कि वह दुकान बंद कराने पहुंचे तो दुकानदार अमित गुप्ता उर्फ अंशू ने हाथापाई के बाद मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चोटें आई हैं। वहीं होमगार्ड के साथ मारपीट की जानकारी पर निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा पुलिस व पीएसी बल के साथ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकला। घायल होमगार्ड को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें