निगम मंडी में आढ़त पर आलू की बिक्री करता किसान।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। खुदाई में तेजी आते ही आलू के भाव गिर गए हैं। इससे किसान परेशान हैं। शनिवार को निगम मंडी में 425 से 475 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से आलू बिका।
शुरुआती दौर में आलू के भाव 22 सौ से 23 सौ रुपये तक रहे। दिसंबर माह के अंतिम पखवारे में गेहूं की पिछैती बुवाई का समय शुरू हुआ। ऐसे में किसानों ने कच्चे आलू की खुदाई तेज कर दी। मंडी में आवक बढ़ने के साथ आलू के दाम गिरने लगे। किसानों का कहना है कि ताजा भाव में लागत भी नहीं निकल रही है। वहीं कारोबारी दाम और गिरने की आशंका जता रहे हैं।
गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी ने बताया कि सफेद आलू की 425 से 475 रुपये में खरीद हुई। लाल गुलाल 550 रुपये से छह सौ रुपये में बिका। इसी तरह से खुदाई चलती रही तो आलू के दाम और गिर सकते हैं।