खाद्य सामग्री बंटने की जानकारी पर बैरियर के पास इकट्ठे हुए कांशीराम कालोनी के लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। हॉटस्पॉट कांशीराम कालोनी के जरूरतमंदों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सभासद ने तहसील प्रशासन के सहयोग से खाद्यान्न बांटा। इस दौरान भीड़ लग गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों को लाठी पटक कर भगाया।
कांशीराम कालोनी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पारुल मिश्रा 40 पैकेट खाद्यान्न लेकर कांशीराम कालोनी पहुंचीं। बैरियर के पास पैकेट रख दिए। उन्हाेंने जरूरतमंद लोगों को बुलाया। कुछ देर में बैरियर पर भारी भीड़ लग गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला, 100 रुपये नगद के अलावा धात्री महिलाओं को सूखे दूध के डिब्बे बांटे।
इस बीच सभासद सुनीता दोहरे ने एसडीएम सदर को फोन कर बताया कि कालोनी में रह रहे कई लोगों के पास खाने की सामग्री नहीं है। इस पर 25 खाद्यान्न किट और भेजी गईं। वितरण के दौरान अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को भगाया।