फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
मृतक सतीष का फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर। खुद का मकान बनाते समय करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव शरीफापुर निवासी सतीश(30) पुत्र रामदास राठौर राजमिस्त्री था। पिता की मदद से वह खुद का मकान बना रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाते समय मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में सरिया छू गई। इससे सतीश करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखते ही रामदास बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें