फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : हिंदू समाज को संगठित करना विहिप का उद्देश्य, विजय चौहान

विज्ञापन
फोटो 19सीएचबीपी52: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में मौजूद नगर अध्यक्ष विजय चौहान व अन्य। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और समाज की सेवा करना है। परिषद स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्म सशक्तीकरण के अलावा 4277 क्षेत्रों में सेवा परियोजनाओं के माध्यम से हिंदू समाज को मजबूत कर रहा है।
जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया ने कहा कि संगठन अशिक्षित, पिछड़े, साधनहीन समाज बांधवों का स्वाभिमान जगाते हुए उन्हें स्वावलंबी व जागरूक कर रहा है। नगर उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि पूरा विश्व आज हमारे वेदों पर शोध कर अपनी खोजों, आविष्कारों को आगे बढ़ा रहा है। कुबेर दुबे, शैलेंद्र सिंह राठौर, दीपांशु, सोनू चतुर्वेदी, रमन, अमित तिवारी, संजय नायक व रजनीश दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें