फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : सेल्समैन से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 19सीएचबीपी51: पुलिस हिरासत में पकड़े गए लूट के आरोपी व बरामद बाइक। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ड्यूटी कर घर लौट रहे सेल्समैन के साथ कैरदा रोड पर लूट के चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, नकदी और चेन के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम हरिहरपुर निवासी जतिन कुमार नगर की पतंजलि एजेंसी पर सेल्समैन का कार्य करता है। 16 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे वह प्लेटिना बाइक से कैरदा रोड होते हुए घर जा रहा था। लच्छीराम नगला के आगे पुलिया के पहले चार युवकों ने उसकी बाइक को गिरा दिया।
बदमाशों ने उसके 2250 रुपये, एटीएम, चांदी की जंजीर, घड़ी और बाइक लूट ली। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद चौराहे से लूट के आरोपी मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी एसबाबू, ऋषभ प्रताप सिंह उर्फ रिषू, अरबाज व गीतापुरम कॉलोनी निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई बाइक, चैन, रुपसे, पैनकार्ड, आधारकार्ड, दो तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें