फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकेगा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ सैनिकों की दूसरी पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने खंड विकास कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में कई युवक खंड विकास कार्यालय के शहीद स्मारक पहुंचे। यहां कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया। राजा शुक्ला ने कहा कि पुलवामा हमले के शहीदों का बलिदान देश के ऊपर कर्ज है। देश कभी भी इन शहीदों के बलिदान को भुला नहीं पाएगा। पाकिस्तान के इस हमले का भारत की ओर से भी करारा जवाब दिया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रॉबिन सिंह, दिनेश प्रकाश मिश्रा, प्रेम चतुर्वेदी, शनि चतुर्वेदी, आलोक यादव, आनंद तिवारी, राजवीर यादव, सौरभ त्रिपाठी, आलोक दुबे, शिवा चतुर्वेदी, उमेश दुबे, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें