फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
मंजीत (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शय्या अस्पताल में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता कर अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी। मामले की जानकारी पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी मंजीत (18) पुत्र श्रीपाल सिंह गांव के ही मोहन (16) पुत्र राजकिशोर, अतुल (16) पुत्र सत्यप्रकाश, अनू (16) पुत्र चंद्रप्रकाश के साथ दो बाइकों पर सवार होकर नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात में नगर के पश्चिमी बाईपास पर दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मंजीत की मौत हो गई। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डा. अजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता कर तोड़फोड़ की। हंगामे के चलते अन्य मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न हुई। परिजन लगातार चिकित्सक व स्टाफ को धमकियां दे रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर परिजन शांत हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि चिकित्सक की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें