पुलिस कमिश्नर असीम अरुण की मां के निधन के बाद पैतृक आवास पर बुधवार को शांति पाठ हुआ। अधिकारियों और नेताओं ने चित्र पर फूल चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। माता शशि अरुण का ( 70 साल) एक जुलाई को निधन हो गया था। पैतृक गांव थाना ठठिया के गोरनपुर्वा में बुधवार को शांति पाठ हुआ। सुबह से पुलिस प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
परिवार के साथ पहुंचे असीम अरुण ने हवन पूजन किया। कानपुर, बरेली जोन के कई अधिकारियों ने भी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। असीम अरुण, उनकी पत्नी ज्योतिषणा अरुण, बेटे अमन अरुण, अभिजात अरुण, असीम अरुण की बुआ रश्मि भी रहीं। यह मध्यप्रदेश में प्रमुख सचिव शिक्षा हैं।