फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकित्सा टीम के साथ रहेगी दंगा नियंत्रण पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संदिग्धों की सूचना पर चिकित्सा टीम के साथ अब दंगा नियंत्रण पुलिस बल जाएगी। चिकित्सा टीम पर हमले का प्रयास करने और माहौल खराब करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों के सैंपल और उन्हें क्वारंटीन करने पहुंचे चिकित्सकों और पुलिस टीम पर हमले के बाद डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया। सभी पुलिस कप्तानों को आदेश दिया कि चिकित्सा टीम के साथ अब दंगा नियंत्रण पुलिस बल जाएगा। सभी पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, हायबर शील्ड, मास्क और आधुनिक असलहों से लैस होंगे। किसी भी तरह से अगर टीम को किसी ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। एसपी ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की जानकारी पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें