फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों का गांव की सीमा में प्रवेश वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्रामीणों ने लॉकडाउन के बीच गांवों के प्रमुख द्वार पर बोर्ड व बल्लियां लगा दी हैं। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर बोर्ड चस्पा कर उस पर चेतावनी भी लिखी है कि कोई भी अनजान व बाहरी व्यक्ति का गांव की सीमा में प्रवेश वर्जित है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों ने यह कदम उठाया है। इससे स्वयं के साथ वह दूसरे लोगों को भी सुरक्षित कर सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचने के लिए ग्रामीणों ने एकजुटता दिखने लगी है। जिले में कई गांव में बैरीकेडिंग कर दी गई है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कई जगह बैरीकेडिंग कर तख्ती लगाकर स्लोगन भी लिखा है कि बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश निषेध है। ब्लाक सौरिख की ग्राम पंचायत अलीपुर में लोगों ने गांव की मुख्य सड़क की बैरीकेडिंग करने के साथ बैनर टांग दिए हैं। इसमें अनजान व बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात लिखी गई है। साथ ही गांव के युवा व जागरूक ग्रामीण पहरा भी देते रहे हैं। बाहरी व्यक्ति को देखते ही उसे गांव में घुसने नहीं देते हैं। घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की बात कह रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बिना वजह बाइक लेकर गांव या शहरों में घूमने वाले लोगों पर नियंत्रण करने की बात कही है। इससे अधिक से अधिक लोग घरों में रहे। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें