फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया व हरदोई से आने वालों पर रही पैनी नजर, बैरियर लगाकर चेकिंग

विज्ञापन
लाखन चौराहे पर मुस्तैद फोर्स। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। औरैया व हरदोई में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सख्ती बढ़ा दी गई। औरैया व हरदोई की ओर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी गई। जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें जिले में घुसने दिया गया। लॉकडाउन के तहत जिले की सीमाएं पूरी तरह से सील होने के साथ ही बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग किया गया। वहीं जिले से बाहर जाने या आने पर पाबंदी रही। शहर के प्रमुख तिराहे व चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। कन्नौज समेत गुरसहायगंज, तालग्राम, तिर्वा, छिबरामऊ, सिकंदरपुर आदि शहरों में ठेली व ई-रिक्शा के माध्यम से खाद्य सामग्री दी गई। वहीं, डीएम व एसपी समेेत अफसरों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की हकीकत परखी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह छह बजते ही कई जनरल स्टोर, सब्जी दुकान, दवाई की दुकान खुल गई थी। दुकानों में भीड़ देखकर पुलिस ने दुकानदार को एक मीटर चूने का घेरा बनाकर खाद्य सामग्री वितरण के आदेश दिए। शहर में भीड़ की आशंका को लेकर पूर्व से तैयार पुलिस अधिकारी व जवान विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। साथ ही बिना वजह घरों में घूमने वाले लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी। औरैया व हरदोई में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। जिले के 23 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गहनता के साथ चेकिंग किया जा रहा था। शहर की तिर्वा क्रासिंग समेत पूर्वी बाईपास, पाल चौराहे, पश्चिमी बाईपास, मकरंदनगर तिराहे पर काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। साथ ही साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थित प्रमुख चौराहों तिराहों पर पुलिस टीम काफी मुस्तैद दिखाई दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कन्नौज समेत गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ व तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकलाडन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें