फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट चालू कराकर किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराकर निरीक्षण किया। प्लांट में हवा पास करने के लिए खिड़की व जाली न देख लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मिनट में करीब 960 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले प्लांट में मशीनें लगने के बाद शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने ट्रायल किया था। शनिवार को मेडिकल कालेज पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा ने प्लांट की मशीनों को चालू कराया। इस दौरान यहां गर्मी ज्यादा हो गई। डीएम ने प्लांट की दीवारों पर जाली या खिड़की लगवाने के निर्देश दिए। इससे कि प्लांट के अंदर का माहौल ठंडा रखा जा सके। डीएम को कॉलेज प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार ने बताया कि प्लांट एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। ऑक्सीजन प्लांट से पीआईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, इमरजेंसी में पाइप लाइन से सप्लाई दी जाएगी।
प्राचार्य ने बताया कि 350 बेड के आइसोलेशन वार्ड, 100 बेड की पीआईसीयू में पाइप लाइन से प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कराकर देख ली गई है। कॉलेज में 100 बेड पर मरीज भर्ती हो जाते हैं तो प्लांट से 24 घंटे ऑक्सीजन दी जा सकती है। इसके साथ ही आवास विकास परिषद से बनवाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी जल्द शुभारंभ करा दिया जाएगा। इस मौके पर सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह, डॉ.संजीव त्रिपाठी, अभिषेक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें