फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर से विशुनगढ़ तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यह काम इस साल के दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने काम का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शशांक पांडेय व अवर अभियंता राजेश कुमार विशुनगढ़ पहुंचे। उन्होंने विशुनगढ़ से छिबरामऊ मार्ग के चौड़ीकरण का जायजा लिया। बताया कि सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। दोनों तरफ दो-दो मीटर के फुटपाथ बनेंगे। इस पर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई जाएंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने बताया कि दस किलोमीटर तक चौड़ीकरण का ठेका एमपी सिंह तोमर की कंपनी को लगभग 24 करोड़ रुपये में दिया गया है। चौड़ीकरण इस साल के दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
.
पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की पहल रंग लाई
छिबरामऊ से विशुनगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने आवाज उठाई थी। उन्होंने इसका प्रस्ताव शासन को भिजवाया था। अब उनकी पहल रंग लाई है। चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें